Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weahter Update : राजस्थान में आज करवट लेगा मौसम! इन 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी

, ,

Rajasthan Weahter Update : राजस्थान में आज करवट लेगा मौसम! इन 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weahter Update : राजस्थान में आज करवट लेगा मौसम! इन 12 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में अब कड़ाके कि ठंढ का दौर फिर से शरू होने वाला है।  बता दे कि बारिश और ओलावर्ष्टि (Hailstrom ALert) से एक बार फिर ठंढ लौटने वाली है। वहीँ मौसम केन्द्र जयपुर ने शनिवार को 12 जिलों में ओले-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। आज रात से एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे आने वाले 72 घंटों तक प्रदेश में बारिश के आसार है। जिससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और कड़ाके कि ठंढ देखने को मिलेगी। 

कई जिलों में छाए बादल 

जानकारी के लिए बता दे कि उत्तरी हवा कमजोर रहने से न्यूनतम और दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। जोधपुर, जालौर, पाली, बाड़मेर में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। वहीँ जयपुर, कोटा सहित कइ जिलों में सुबह से बादल भी छाए हुए हैं। वहीं, शुक्रवार को राजस्थान में कड़ाके की सर्दी और सर्द हवाओं से शुक्रवार को थोड़ी राहत रही।

पिछले 24 घंटे में मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार बता दे कि पिछले 24 घंटे में बीकानेर, गंगानगर, जयपुर, पिलानी, फतेहपुर, दौसा समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। जिससे ठंढ से राहत देखने को मिली है।  वहीँ जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर संभाग के एरिया में शुक्रवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप रही। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पाली में दर्ज हुआ।

आज से ​एक पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान पर एक्टिव

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज से ​एक पश्चिमी विक्षोभ(WD)  राजस्थान पर एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के जिलों में 31 जनवरी यानी आज और एक फरवरी को देखने को मिलेगा।

इस दौरान उदयपुर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के एरिया में बादल छाएंगे और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के साथ बारिश और ओलावृष्टि ( Rain Hailstrom Alert) हो सकती है। इसको देखते हुए कुछ जिलों के लिए ऑरेंज और कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।