Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में सूरज के तीखे तेवर, इन जिलों में 33 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, देखें ताजा वेदर अपडेट

राजस्थान में सूरज के तीखे तेवर, इन जिलों में 33 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, देखें ताजा वेदर अपडेट

राजस्थान में सूरज के तीखे तेवर, इन जिलों में 33 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, देखें ताजा वेदर अपडेट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में पिछले हफ्ते बारिश हुई जिसके बाद मौसम में ठंडक बना हुआ था लेकिन अब मौसम ने करवट लिया है और राज्य में गर्मी बढ़ने लगी है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। राज्य की अधिकतम जिलों का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है जिसकी वजह से लोगों को अभी से भयंकर गर्मी लग रही है।

इन जिलों में बढ़ा तापमान

सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर जिले में देखने को मिल रहा है। बाड़मेर जिले में तापमान 334 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।जयपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।

राजस्थान के मुख्य शहरों का अधिकतम तापमान देखें

मौसम विभाग के द्वारा हजारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार राज्य के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। अजमेर में 28.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 29.4 डिग्री, अलवर में 28.0 डिग्री, जयपुर में 28.3 डिग्री, पिलानी में 29.0 डिग्री, सीकर में 27.2 डिग्री, कोटा में 28.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 31.2 डिग्री, बाड़मेर में 33.6 डिग्री, जैसलमेर में 31.5 डिग्री, जोधपुर में 31.3 डिग्री, बीकानेर में 31.2 डिग्री, चूरू में 31.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.0 डिग्री, माउंट आबू में 23.4 डिग्री, नागौर में 30.4 डिग्री, डूंगरपुर में 30.0 डिग्री, सिरोही में 24.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 30.0 डिग्री, करौली में 28.7 डिग्री, पाली में 30.4 डिग्री, दौसा में 29.9 डिग्री और झुंझुनूं में 29.1डिग्री सेल्सियस अधिकतम दर्ज किया गया।

25 फरवरी को हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 फरवरी तक राज्य में एक बार फिर से बारिश हो सकती है।मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 48 घंटे में राजस्थान के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।मौसम करवट लेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur