Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather News: राजस्थान में कोल्ड अलर्ट जारी, इन जिलों में 5 डिग्री गिरेगा तापमान, पढ़े ताजा अपडेट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में कोल्ड अलर्ट जारी, इन जिलों में 5 डिग्री गिरेगा तापमान, पढ़े ताजा अपडेट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। राज्य के कई जिलों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है और तेजी से तापमान में गिरावट भी देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी ठंड में किसी भी तरह की कमी देखने को नहीं मिलेगी। दिसंबर के महीने में ठंड काफी ज्यादा बढ़ने वाली है।

दिन में तेज धूप और रात में लग रही है ठंड

पिछले 24 घंटे में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दिन में तेज धूप और रात के समय काफी ठंड लग रही है वहीं सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है लेकिन रात में ठंड लग रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 48 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कई जगह बारिश की संभावना भी बन रही है। इस साल राजस्थान में काफी ज्यादा ठंड पड़ने वाली है।

दिसंबर से राजस्थान में ठंड का प्रकोप दिखेगा। दिसंबर के मध्य से राज्य में दिन और रात के तापमान में बेहद कम अंतर हो जाएगा। जनवरी में भी राजस्थान में भयंकर ठंड का असर देखने को मिलेगा।

इस साल पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राजस्थान में हिमालय क्षेत्र में होने वाले बर्फबारी का सीधा असर देखने को मिलेगा। इस बार राजस्थान में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। राज्य में काफी ज्यादा ठंड पड़ेगी।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां पढें

फतेहपुर में 2.3 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 3.0 डिग्री सेल्सियस
नागौर में 3.3 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर में 4.1 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 4.3 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 4.5 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 5.0 डिग्री सेल्सियस
करौली में 5.5 डिग्री सेल्सियस
पाली में 5.6 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 6.0 डिग्री सेल्सियस
झुंझुनूं में 6.3 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 6.4 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 6.7 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर में 7.9 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 8.2 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 8.2 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 8.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 9.5 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 9.6 डिग्री सेल्सियस
जवाई डैम में 10.2 डिग्री सेल्सियस
जालोर में 10.3 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ़ में 10.7 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 11.9 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर शहर में 12.4 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 13.7 डिग्री सेल्सियस

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur