Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather News: रेगिस्तान में ठंड का बढ़ा प्रकोप, इन शहरों में बढ़ा ठंड, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Rajasthan Weather News: रेगिस्तान में ठंड का बढ़ा प्रकोप, इन शहरों में बढ़ा ठंड, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather News: रेगिस्तान में ठंड का बढ़ा प्रकोप, इन शहरों में बढ़ा ठंड, इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

Rajasthan Weather News: रेगिस्तान में ठंड का कहर जारी है। राजस्थान में दिन पर दिन तापमान में गिरावट हो रही है वहीं दूसरी तरफ शीतलहर और भयंकर ठंड की वजह से लोगों की परेशानियां भी बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

घना कोहरा छाए रहने की वजह से लोग घर से बाहर निकलना भी बंद कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य के कई जिलों में बारिश होने से तापमान में काफी ज्यादा गिरावट हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में राज्य का तापमान और ज्यादा गिरेगा जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। सबसे अधिक बारिश राज्य के झुंझुनू जिले में हुई है।यहां शुक्रवार के दिन 5 mm बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी


मौसम विभाग ने कोल्ड डे की संभावना को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया है. अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोचपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, टोंक, चूरू और डीडवाना-कुचामन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि श्रीगंगानगर, फलोदी, नागौर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर, प्रतापगढ़, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बारां और अजमेर में येलो अलर्ट है.