Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तर-पश्चिम जिलों में बादल छाए रहेंगे मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह दौर इस सप्ताह थमने वाला नहीं है। वहीँ प्रदेश में गुरुवार को 6 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिसमे बीकानेर, गंगानगर, फलोदी , जैसलमेर, चूरू और हनुमानगढ़ शामिल है। अब ठंढ के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदेश में अब इस पुरे महीने बारिश के आसार है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार एक बैक टू बैक नया सिस्टम अगले सप्ताह फिर एक्टिव होगा, जिसके प्रभाव से 26 से 28 जनवरी को मौसम में फिर बदलाव होगा और आसमान में बादल छाने के साथ मावठ का दौर शुरू होगा।
पिछले 24 घंटे मौसम पूर्वानुमान
पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो उत्तर-पूर्वी जिलों में बुधवार को कोहरा छाया। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू समेत कई जिलों में कोहरे का असर रहा। कोहरे के कारण धूप थोड़ी कमजोर रही। वहीँ दोपहर बाद तेज धुप से इन इलाकों में राहत मिली है।
सर्द हवाओं से मिली राहत
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम हो गया है। राज्य में सर्द हवाओं जिससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था उन से राहत मिली है। वहीँ सीकर में अभी भी ठंढ का कहर जारी है। कल सबसे ज्यादा ठंडा इलाका फतेहपुर का रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान में अगले 7 दीन का मौसम
राजस्थान में जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी बारिश का दौर आएगा। एक स्ट्रांग वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव होने से 26 से 28 जनवरी के बीच प्रदेश के कई शहरों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
