Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शरू हुई बादलों की आवाजाही, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शरू हुई बादलों की आवाजाही, जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है।  बता दे की कल शाम से बादलों की आवाजाही शुरु हो गई है। जो गर्मी से पहले का अंतिम दौर बताया जा रहा है।  2025 के अंतिम महीने में शरू हुआ 2026 के जनवरी के बाद अब फरवरी में खत्म होने वाला है।  हालांकि आज उत्तरी हवाओं से मौसम में बदलाव दिखने वाला है।  वहीँ दिन में धुप निकलने की वजह से तापमान में धुप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 

पिछले 24 घंटों में तापमान 

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है, जो मौसम में बदलाव का संकेत देता है.  इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान पाली में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार, अजमेर में 12.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.9 डिग्री, अलवर में 7.2 डिग्री, जयपुर में 13.7 डिग्री, पिलानी में 9.3 डिग्री, सीकर में 9.5 डिग्री, कोटा में 11.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.0 डिग्री, बाड़मेर में 11.0 डिग्री, जैसलमेर में 14.6 डिग्री, जोधपुर में 12.5 डिग्री, माउंट आबू में 8.2 डिग्री, बीकानेर में 15.3 डिग्री, चूरू में 10.8 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.5 डिग्री, नागौर में 7.4 डिग्री, डूंगरपुर में 14.9 डिग्री, जालौर में 9.0 डिग्री, सिरोही में 8.3 डिग्री, सीकर के फतेहपुर 7.9 डिग्री, करौली में 7.0 डिग्री और दौसा में 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.Rajasthan Weather Update

अगले एक हफ्ते राजस्थान का मौसम 

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, राजस्थान में फिलहाल मौसम का मिजाज स्थिर बना रहेगा। आने वाले एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. हालांकि, उत्तर-पूर्वी हिस्सों में सुबह और रात के समय अभी भी हल्की ठंड महसूस की जाएगी, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है.Rajasthan Weather Update