Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कड़ाके की ठंढ का दौर फिर से शरू हो गया है। आज सुबह से कई जिलों में कोहरे का कोहराम देखने को मिल रहा है। वहीँ पिछले दिनों की बारिश और ोालवर्ष्टि से तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार आज फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया है। जिनमे 7 जिलों में बारिश तो 17 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटों का मौसम
पिछले 24 घंटे में राजस्थान के करौली, भरतपुर के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू के एरिया में कोहरा रहा। जबकि कोटा, बूंदी, बारां के एरिया में धुंध और बादल रहे। बता दे की सबसे अधिक तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। अधिकतर जिलों में मौसम साफ रहने के साथ धूप निकली, जिससे लोगों को तेज सर्दी से राहत रही।Rajasthan Weather Update
सीकर, पिलानी, फतेहपुर में कोहरे के साथ हल्की सर्द हवाएं चलने से दिन में ठंडक रही और धूप कमजोर रही, जिससे यहां अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई।
आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। कोटा बारा, झालावाड़, प्रतापगड, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
