Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में देर रात बारिश के साथ भारी ओलावर्ष्टि! आज 13 जिलों में तूफानी अलर्ट जारी, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

, ,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में देर रात बारिश के साथ भारी ओलावर्ष्टि! आज 13 जिलों में तूफानी अलर्ट जारी, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather Update : राजस्थान में देर रात बारिश के साथ भारी ओलावर्ष्टि! आज 13 जिलों में तूफानी अलर्ट जारी, जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम एक बार फिर करवट ले लिया। बता दे की नया सिस्टम एक्टिव होते ही प्रदेश के कई जिलों के लिए आफत बन गया है।  देर रात अचानक मौसम बदलाव से बारिश के साथ ओलावर्ष्टि ( Hailstrom Alert) का कहर देखने को मिला। जिससे प्रदेश के कई क्षेत्रों में फसलों को नुकशान पहुंचा है।  बता दे की राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से शनिवार से मौसम में बदलाव हुआ। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी रही। वहीँ प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की ओलावर्ष्टि देखने को मिली जिससे किसानों की चिंता एक फिर से बढ़ गई है। 

पिछले 24 घंटे का मौसम 

मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार बता दे की पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे। अजमेर और जयपुर में बारिश भी हुई। जयपुर के ग्रामीण एरिया में भी कुछ स्थानों पर देर रात हल्की बूंदाबादी हुई। मौसम के इस बदलाव से पहले शनिवार को जयपुर में हल्की धूप रही और दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अजमेर में शनिवार शाम को बारिश के साथ कई स्थानों पर ओले गिरे।

शेखावाटी इलाकों में ठंढ से मिली राहत 

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ( WD ) के असर से बादल छाने के बाद राज्य में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सीकर, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री चढ़कर डबल डिजिट (10 डिग्री से ऊपर) में दर्ज हुआ। सर्द हवाएं भी कमजोर होने से जयपुर समेत शेखावाटी के एरिया में गलनभरी सर्दी से ​मामूली राहत रही।

13 जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने रविवार को 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी ( Hailstrom Alert) की है। प्रदेश में शनिवार शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार सुबह तक जारी रहा। बारिश के साथ चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। क्षेत्र में यह इस साल की चौथी मावठ है, जिससे रबी की फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी की उम्मीद है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ

फरवरी में कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम 

मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले दो दिन तक बारिश का अलर्ट (Rain Alert)  जारी किया है। वहीँ अलवर से सटे तुलेड़ा गांव में सुबह-सुबह खेतों पर कोहरे की मोटी चादर बिछी नजर आई। आगे के मौसम की बात करें तो फरवरी में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना जताई गई है। यानी फरवरी में सामान्य से कम सर्दी रहने की संभावना है। ऐसे में संभावना है कि 14-15 फरवरी यानी दूसरे सप्ताह के बाद से प्रदेश में हल्की गर्मी का दौर शुरू हो सकता है।