Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / भयंकर ठंड के बीच राजस्थान के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भयंकर ठंड के बीच राजस्थान के इन जिलों में अगले दो दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Rajasthan Weather News: राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से राज्य में 27 और 28 नवंबर को कई भागों में बारिश होगी। राज्य के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी।

आज राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आज राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज जालौर, सिरोही, पाली, उदयपुर,राज्यसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर में बारिश होगी।इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

28 नवंबर को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के भविष्यवाणी के अनुसार कल 28 नवंबर को राजस्थान के दौसा जयपुर टोंक अजमेर भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़ राजसमंद और उदयपुर जिलों में बारिश होगी। इस दौरान राज्य के कई जिलों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

जानिए राज्य का तापमान

राजस्थान के कई जिलों में तापमान में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में अगले चार दिनों तक तेजी से तापमान गिरेगा। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा वनस्थली में 9.3, अलवर में 6.5, पिलानी में 7.5, सीकर में 4, चूरू में 5.6, श्रीगंगानगर में 8.7, नागौर में 5.2, करौली में 7.1, दौसा में 6.5, लूणकरणसर में 4.5, झुंझुनूं में 7.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हिल स्टेशन माउंट आबू में कल न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur