Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बारिश, ठंढ से मिलेगी राहत, जानें अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बारिश, ठंढ से मिलेगी राहत, जानें अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather Update : राजस्थान में नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बारिश, ठंढ से मिलेगी राहत, जानें अगले 7 दिन का मौसम पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।  बता दे की मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के जिलों में हल्के बादल छा सकते हैं। वहीँ पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है। जिससे राहत मिलने की उम्मीद है।  आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 

IMD के नए अपडेट के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में 22 और 23 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है।

10 शहरों में तापमान 5 डिग्री से निचे 
 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की शुक्रवार को प्रदेश के 10 शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। हनुमानगढ़, अलवर के ग्रामीण इलाकों और आसपास के एरिया में पाला पड़ने से ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गईं।

सीकर में ठंढ से कुछ राहत 

बता दे की सीकर को भी कड़ाके की ठंढ से राहत मिलने की उम्मीद है।  पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  वहीँ आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।  बीते दिन करौली, अलवर, सीकर, फतेहपुर के एरिया में शुक्रवार सुबह तेज सर्दी रही। शुक्रवार को सबसे ज्यादा ठंडा एरिया अलवर और फतेहपुर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीकानेर, चूरू, सीकर, अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, गंगानगर, नागौर के एरिया में कोल्ड-वेव का असर रहा। दिन में निकली धूप से लोगों को राहत रही। प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस जोधपुर और बाड़मेर जिले में दर्ज हुआ। 

अगले 7 दिन राजस्थान का मौसम 
 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज से एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस सिस्टम के असर से बीकानेर, जयपुर संभाग के एरिया में ऊंचाई पर हल्के बादल छाने और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हाेने की संभावना जताई है।
 

इसके असर से राज्य में सर्दी का प्रभाव सुबह-शाम कम होगा। जबकि 22 से 24 जनवरी के बीच एक दूसर पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होने की संभावना जताई है।
 

इस सिस्टम का असर राजस्थान में ज्यादा रहने की संभावना है, जिसके असर से कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।