Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बाारिश-ओले गिरने की चेतावनी, -2 डिग्री तापमान, बर्फीली हवा के कारण लुढ़का पारा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बाारिश-ओले गिरने की चेतावनी, -2 डिग्री तापमान, बर्फीली हवा के कारण लुढ़का पारा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather Update : राजस्थान में बाारिश-ओले गिरने की चेतावनी, -2 डिग्री तापमान, बर्फीली हवा के कारण लुढ़का पारा, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Forecast : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। जिससे बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का कहर दिखेगा।  बता दे की प्रदेश में फिलहाल दो दिन पहले हुई बारिश और ओले गिरने के कारण प्रदेश में शिमला की तरह आज सुबह बर्फ जमी हुई दिखाई दी।  वहीँ शनिवार रात को सीकर में तापमान -2.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जिससे रात भर कड़ाके की ठंढ का एहसास हुआ।  अलसुबह बर्फीले हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए। 

आज 7 जिलों के लिए अलर्ट 

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार को 7 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 26 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और कोल्ड-वेव से थोड़ी राहत रहेगी। सीकर के साथ जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, चूरू, नागौर सहित कई जिलों में आज भी शीतलहर का असर है। मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में तेज गिरावट हुई है।Rajasthan Weather

 

पिछले 24 घंटों का मौसम 
 

पिछले 24 घंटे में अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और धूप निकली। धूप से लोगों को सर्दी से मामूली ​मिली, लेकिन दोपहर बाद शुरू हुई सर्द हवाओं ने धूजणी छुड़ा दी। शेखावाटी एरिया के सीकर जिले में रविवार सुबह कई जगह बर्फ जमी नजर आई। वहीं, तापमान भी माइनस में रिकॉर्ड हुआ। शनिवार को भी जिले के तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी

27 जनवरी को बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट 

बर्फीली वहा के कारण प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गलन भरी सर्दी महसूस हो रही है। 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। 27 जनवरी को उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने, बारिश होने और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।Rajasthan Weather

दिन में रात जैसी सर्दी

सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ के एरिया में कल सर्द हवाओं का दिन में सबसे ज्यादा असर रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान 14 से 14.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इन शहरों में कल दिन में भी रात जैसी सर्दी रही।