Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में तेजी से बदलता मौसम बिमारियों को दे रहा है जन्म, कई शहरों में पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में तेजी से बदलता मौसम बिमारियों को दे रहा है जन्म, कई शहरों में पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather Update : राजस्थान में तेजी से बदलता मौसम बिमारियों को दे रहा है जन्म, कई शहरों में पारा 32.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के मौसम में बड़ी तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।  जिससे बिमारियों ने अब पैर पसारने शरू कर दिए है।  बता दे की अब दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।  वहीँ सुबह शाम ठंढ से किसान भी परेशान है।  वहीँ तापमान में बड़ी तेजी से गिरावट के साथ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।  राजस्थान में लगातार तापमान बढ़ने से दिन में सर्दी का असर लगभग खत्म हो रहा है। शनिवार को हनुमानगढ़, सिरोही को छोड़कर शेष सभी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

पिछले 24 घंटों में मौसम 

पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सभी जगह आसमान साफ रहा और तेज धूप रही। लगातार दूसरे दिन बाड़मेर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर के अलावा पाली, जालोर और जोधपुर ऐसे शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हनुमानगढ़ और सिरोही को छोड़ दे तो शेष सभी शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज हुआ।Rajasthan Weather Update

राजस्थान के जिलों में तापमान 

पिलानी में अधिकतम तापमान 28.9, अजमेर में 28.3, जैसलमेर में 29.2, चित्तौड़गढ़ में 29.6, बीकानेर में 29.2, नागौर में 29, डूंगरपुर में 29.4, दौसा में 28.7, चूरू में 28.6 और भीलवाड़ा में 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसमी बीमारियों का सीजन

डॉक्टरों के मुताबिक, वातावरण में हल्की नमी होने और तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव होना वायरल इंफेक्शन को बढ़ाने के लिए अनुकूल मौसम होता है। डॉक्टरों के मुताबिक, अचानक दिन में तेज गर्मी होना और सुबह-शाम तेज सर्दी मौसमी बीमारियों को बढ़ा रहे हैं।Rajasthan Weather Update

अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम 

न्यूनतम तापमान भी 15 शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और तापमान इसी तरह का बरकरार रहने की संभावना जताई है।