Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : जयपुर-सीकर समेत कई जिलों में बर्फ जमी, इन शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आज फिर करवट लेगा मौसम

,

Rajasthan Weather Update : जयपुर-सीकर समेत कई जिलों में बर्फ जमी, इन शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आज फिर करवट लेगा मौसम

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather Update : जयपुर-सीकर समेत कई जिलों में बर्फ जमी, इन शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आज फिर करवट लेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है।  बता दे की बर्फीली हवाओं से फिलहाल हाल बेहाल है।  दो दिन पहले हुई बारिश और ओलावर्ष्टि से लोग घरों पर दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। वहीँ IMD के ताजा अपडेट के अनुसार आज एक और नया सिस्टम एक्टिव होगा .

जिससे प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा और बारिश के आसान बनेगें। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की तीन शहरों में पारा माइनस में चला गया।जयपुर, नागौर, सीकर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में तापमान गिरने से बर्फ जम गई। एक जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

पिछले 24 घंटों में मौसम 

बता दे की पिछले दो दिनों से हुई बारिश और ओलावर्ष्टि के चलते फतेहपुर (सीकर), नागौर, माउंट आबू (सिरोही) में पारा माइनस में दर्ज हुआ। 13 शहरों का पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। वहीँ पिछले 24 घंटे में सभी शहरों में आसमान साफ रहा। नागौर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़, जयपुर समेत कई जिलों में रविवार सुबह ग्रामीण इलाकों में बर्फ जम गई।राज्य में कल (रविवार) किसी भी शहर में दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक भी नहीं पहुंचा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 22.8 चित्तौड़गढ़ और 22.2 डूंगरपुर में दर्ज हुआ।

एक्टिव  एक नया वेदर सिस्टम

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की आज (सोमवार) से शीतलहर से थोड़ी राहत रह सकती है। एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा, जिसके असर से जयपुर सहित 18 जिलों में मौसम बदलेगा। इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी चलने के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।