Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : जयपुर, अलवर, समेत 10 जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट, सुबह सुबह इन इलाकों में जमकर बरसात, देखें ताजा अपडेट

,

Rajasthan Weather Update : जयपुर, अलवर, समेत 10 जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट, सुबह सुबह इन इलाकों में जमकर बरसात, देखें ताजा अपडेट

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather Update : जयपुर, अलवर, समेत 10 जिलों में आज आंधी बारिश का अलर्ट, सुबह सुबह इन इलाकों में जमकर बरसात, देखें ताजा अपडेट

Rajasthan Rain ALert : राजस्थान में आज सुबह की शरुवात बारिश से हुई है।  कई इलाकों में तेज तो कई इलाकों में मध्यम बारिश देस्खने को मिली है। बता दे की बदलते मज़म के साथ जयपुर, अलवर, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। ये बारिश तेज हवाओं के साथ देखने को मिली जिससे ठिठुरन देखने को मिल रही है।  मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में बरसात-आंधी का ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert )जारी किया है। वहीं, 12 जिलों में यलाे अलर्ट है। 

31 जनवरी के बाद भी होगी जबरदस्त बारिश 

जयपुर शहर में सुबह हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया है। सोमवार को सर्दी से मिली कुछ राहत के बाद अब फिर से तापमान में गिरावट होने की आशंका है। आंधी-बारिश का दौर रुकने के बाद दो दिन कोहरा रहेगा। इसके बाद 31 जनवरी से 1 फरवरी के बीच एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने और उससे बारिश हो सकती है।

फसलों को पहुंच सकता है नुकशान 

बता दे की यह समय किसानों की फसलों के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।  जयपुर में सुबह करीब 5 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद तक़रीबन पौने नो बजे भी तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली।दूसरी तरफ अलवर व सवाई माधोपुर जिले में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। पांच दिन में दूसरी बार मावठ होने से फसलों की खराब होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि, बारिश के कारण फिलहाल कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिली है।

पिछले 24 घंटे में मौसम 

सोमवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कई जिलाें में सोमवार दोपहर बाद आसमान में बादल छाए। बादलों से प्रदेश में सर्द हवा कमजोर हुई, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पाली में दर्ज हुआ।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट 

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आज प्रदेश के जयपुर, अलवर, सवाई माधोपुर , सीकर , हनुमानगढ़ में तेज बारिश का अनुमान है। 31 जनवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके असर से प्रदेश में 31 जनवरी और 1 फरवरी को प्रदेश में बादल छा सकते और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।