Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update :राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, शीतलहर से छूटेगी कंपकंपी

,

Rajasthan Weather Update :राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, शीतलहर से छूटेगी कंपकंपी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather Update :राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, शीतलहर से छूटेगी कंपकंपी

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कड़ाके की ठंढ का कहर जारी है।  आज सुबह से प्रदेश के कई जिलों में बर्फीली हवाओं का दौर जारी है। सुबह से कई इलाकों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है।  वहीँ बर्फीली हवाओं से तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि का अब असर देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान ( IMD Update ) केन्द्र जयपुर ने राज्य में आज भी 10 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है।

सीकर सहित कई जिलों में गिरा तापमान 

बुधवार को राज्य में कोहरा, धुंध रही और सर्द हवां से तापमान में गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम के साथ दिन में भी सर्दी तेज रही। सबसे ज्यादा ठंडा एरिया बुधवार को पाली रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। वहीँ शीतलहर के कारण सीकर सहित कई जिलों के दिन व रात के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट हुई है। वहीं, 31 जनवरी से मौसम फिर बदलेगा। केंद्र ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटों में मौसम 

बता दे की बारिश और ओलावर्ष्टि ( Hailstrom) से तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।  पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर के एरिया में कोहरे का असर देखा गया। इन जिलों के अलावा बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, नागौर बेल्ट में भी हल्का कोहरा और धुंध रही। वहीँ बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट गिरावट देखने को मिल रही है। 

31 जनवरी से फिर एक्टिव होगा एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस ( WD) 

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ( IMD Update) के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में 29 और 30 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। हालांकि उत्तर-पूर्वी जिलों (बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया) में सुबह कोहरे का असर रहेगा।

सर्द हवा चल सकती है। 31 जनवरी से एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव (WD)  होगा, जिसके कारण जयपुर, बीकानेर, भरतपुर संभाग के एरिया के बादल छाएंगे।

कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओले गिर ( Hailstrom Alert )सकते है। इस सिस्टम का असर 1 फरवरी को भी पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग के एरिया में रह सकता है।