Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस दिन एक्टिव होगा कोल्ड पैटर्न, बढ़ेगी कंपकंपी, पढ़े IMD की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस दिन एक्टिव होगा कोल्ड पैटर्न, बढ़ेगी कंपकंपी, पढ़े IMD की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंड का कर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। नमी बढ़ने के कारण राज्य के कई जिलों में तापमान गिर चुका है। शेखावाटी में ठंड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है यहां तापमान में लगातार गिरावट हो रही है।

तेजी से गिरेगा राज्य का तापमान

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार आने वाले तीन दिनों में राजस्थान में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य में ठिठुरन काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

शुक्रवार को शुष्क बना रहा राजस्थान का मौसम

शुक्रवार को राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहा। शुक्रवार को कई जिलों में भयंकर ठंड का प्रकोप रहा। आज शनिवार को भी राजस्थान में तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह राजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश या बादल की कोई संभावना नहीं है। तापमान में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा हालांकि शुष्क मौसम और गिरते तापमान के कारण सुबह शाम कोहरा और ज्यादा बढ़ सकता है। दिसंबर के महीने में राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur