Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / अब राजस्थान में ठंड का दिखेगा रौद्र रूप! जयपुर जोधपुर में शीतलहर का अलर्ट, शेखावाटी में कोल्ड अलर्ट जारी

अब राजस्थान में ठंड का दिखेगा रौद्र रूप! जयपुर जोधपुर में शीतलहर का अलर्ट, शेखावाटी में कोल्ड अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में दिन प्रतिदिन तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य में बढ़ते ठंड के वजह से लोग दिन भर घर में दुबके रहते हैं और कई जगहों पर सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।

अब दिखेगा ठंड का रौद्र रूप

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राजस्थान में अब शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा।कल से राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई जिलों में ठंड बढ़ जाएगी।

शेखावाटी में कोल्ड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के द्वारा शेखावाटी में ठंड अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर जोधपुर में भी भयंकर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिलेगा वही सवाई माधोपुर में भी तापमान में काफी गिरावट देखने को मिलेगी।

18 तारीख से 20 तारीख तक बारिश का अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों ने राजस्थान के कई जिलों में 18 से 20 तारीख तक हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। जयपुर जोधपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश होगी जिसे तापमान में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी वहीं अलवर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राज्य के विभिन्न जिलों में इस प्रकार अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. अजमेर 28.0°C, भीलवाड़ा 28.0°C, अलवर 25.5°C, जयपुर 26.2°C, पिलानी 29.0°C, सीकर 26.2°C, कोटा 27.9°C, चित्तौड़गढ़ 30.3°C, बाड़मेर 31.4°C, जैसलमेर 30.5°C, जोधपुर 30.2°C, बीकानेर 29.6°C, चूरू 28.5°C, श्री गंगानगर 27.7°C, नागौर 28.5°C, जालौर 30.1°C, फतेहपुर 27.7°C, सिरोही 24.0°C, करौली 27.1°C, दौसा 28.6°C और झुंझुनूं 27.7°C रहा.

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur