Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Winter Alert: राजस्थान में बारिश का अलर्ट, तेजी से गिरेगा तापमान, इन जिलों में पड़ेगी भयंकर ठंड, जानें ताज़ा अपडेट

Rajasthan Winter Alert: राजस्थान में बारिश का अलर्ट, तेजी से गिरेगा तापमान, इन जिलों में पड़ेगी भयंकर ठंड, जानें ताज़ा अपडेट

Rajasthan Winter Alert: राजस्थान में भयंकर ठंड पड़ने वाली है। रात के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां राजस्थान में लगातार तापमान गिर रहा है वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

तेजी से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान में काफी गिरावट होगी और सर्द का एहसास होगा। हालांकि अभी दिन में धूप खिलेगी जिससे दिन में गर्मी के एहसास हो सकता है लेकिन रात में गुलाबी सर्द का एहसास होगा।

अन्य जिलों का तापमान


राज्य के कई शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

भीलवाड़ा: 10.5 डिग्री
अलवर: 5.6 डिग्री
पिलानी: 7.9 डिग्री
सीकर: 9.2 डिग्री
कोटा: 9.9 डिग्री
चित्तौड़गढ़: 9.8 डिग्री
बाड़मेर: 9.8 डिग्री
जैसलमेर: 8.5 डिग्री
जोधपुर (फलौदी): 8.2 डिग्री
बीकानेर: 8.4 डिग्री
चूरू: 6.9 डिग्री
श्रीगंगानगर: 7.8 डिग्री
माउंट आबू: 4.0 डिग्री
माउंट आबू, जो राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया।

दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल दिसंबर में सामान्य से अधिक ठंड पड़ने वाली है। जनवरी में भी भयंकर सर्दी का एहसास होने वाला है। अक्टूबर के महीने में हल्की सर्द रहेगी अक्टूबर में आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने वाली।

श्री गंगानगर जयपुर सहित इन जिलों में सबसे ज्यादा पड़ेगी ठंड

राजस्थान के श्रीगंगानगर जोधपुर बीकानेर जयपुर सहित कई जिलों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी। जयपुर मौसम विभाग के अनुसार इस बार सामान्य से अधिक ठंड पड़ने से राज्य के लोगों की परेशानियां बढ़ने वाली है।राज्य में भले ही इस बार देर से ठंड ने दस्तक दिया है लेकिन सर्द काफी ज्यादा पड़ने वाली है।