Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में 0°C पहुंचा तापमान, IMD ने इन 5 जिलों में रेड अलर्ट किया जारी

राजस्थान में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में 0°C पहुंचा तापमान, IMD ने इन 5 जिलों में रेड अलर्ट किया जारी

Rajasthan winter alert news : नवंबर के महीने में राजस्थान में सर्द ने रफ्तार पकड़ ली है। ठंडी हवाओं की वजह से राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। नवंबर के महीने में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। माउंट आबू में तो तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस सोमवार के दिन पहुंच गया। सुबह के समय मैदाने में बर्फ की चादर बिछी हुई दिखाई दी। पेड़ पौधों पर बर्फ की परत जम गई थी।

फतेहपुर में पारा 4.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच

सोमवार को 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया था। फतेहपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस नागौर में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया था।

आज मौसम विभाग के द्वारा अजमेर, झुंझुनू, कोटा, सीकर,टोंक जिलों में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले चार दिनों तक तापमान में लगातार गिरावट होगी और भयंकर ठंड पड़ेगी।

15 साल बाद न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस पहुंचा

राजस्थान में 15 साल के बाद न्यूनतम तापमान में इतनी ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। माउंट आबू में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है वहीं जयपुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 2011 के बाद 2025 में इतना ज्यादा तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur