Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में करवट लेगा मौसम, इन 14 शहरों में 18 डिग्री के नीचे पहुंचेगा तापमान, IMD ने दी जानकारी

राजस्थान में करवट लेगा मौसम, इन 14 शहरों में 18 डिग्री के नीचे पहुंचेगा तापमान, IMD ने दी जानकारी

Rajasthan Winter Alert: राजस्थान में बारिश के बाद एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। बारिश खत्म होने के बाद राजस्थान के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। राज्य के शहरों में रात के तापमान में न्यूनतम गिरावट देखने को मिली है वही 14 शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है। सिरोही में तापमान रात के समय 15.8 डिग्री सेल्सियस था वही जयपुर में तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आने वाले दो सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। राज्य के अधिकांश जिलों में तीन-चार डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट होगी।

अब नहीं होगी बारिश

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात की वजह से बिना मौसम बारिश हो रही थी।अब चक्रवात का असर खत्म हो गया है और मौसम फिर से साफ होने लगा है। हालांकि आप लोगों को सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है।

ला नीना के कारण बढ़ रही है ठंड

ला नीना प्रशांत महासागर के भूमध्य रेखीय हिस्सों में समुद्री सत्ता के तापमान के सामान्य से अधिक ठंडा होने की स्थिति है। इस साल देश में काफी ज्यादा ठंड पड़ने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मैदानी क्षेत्र में इस बार हाड कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

सिर्फ राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत के कई राज्यों में भयंकर ठंड पड़ने वाली है। भयंकर ठंड की वजह से एक बार फिर से देश के लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। यूपी बिहार राजस्थान हरियाणा उत्तराखंड समय तमाम राज्यों में भयंकर ठंड पड़ने वाली है। ठंड की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ेगी हालांकि इस बार मार्च के महीने तक ठंड का प्रकोप देखने को मिलने वाला है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur