Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, अगले 48 घंटे में तेजी से गिरेगा न्यूनतम तापमान, पढ़े IMD का नया अपडेट

राजस्थान में अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, अगले 48 घंटे में तेजी से गिरेगा न्यूनतम तापमान, पढ़े IMD का नया अपडेट

Rajasthan Winter Alert : राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। अब राज्य में बारिश का दौर थम गया है लेकिन ठंड की शुरुआत हो चुकी है। अगले 48 घंटे बाद राजस्थान में तेजी से तापमान गिरेगा।

बर्फबारी का दिखेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय में हो रही बर्फबारी का सीधा असर पंजाब हरियाणा राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। दिन के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी।

राजस्थान के इन जिलों में तेजी से गिरेगा तापमान

राजस्थान के कई जिलों में तेजी से तापमान गिरेगा। जयपुर, जोधपुर, सवाई माधोपुर, उदयपूर, सहित कई जिलों में तापमान आज रात के बाद तेजी से गिरेगा। ठंड का प्रकोप राजस्थान बढ़ेगा।

चलेंगी ठंडी हवाएं

IMD के अनुसार अगले 48 घंटो में मैदानी इलाकों में ठंड का असर दिखेगा। दिल्ली एनसीआर, UP, बिहार तक ठंड बढ़ेगी। दिन में हल्की धूप खिलेगी लेकिन रात को ठंड का असर देखने को मिलेंगी। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। नवंबर के अंत में तापमान में ज्यादा गिरावट होगी। ठंडी हवाओ के चलने से ठंड महसूस होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur