Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Winter News: राजस्थान में भयंकर शीतलहर का अलर्ट जारी, इन 10 जिलों में तेजी से गिरेगा तापमान, जाने ताजा अपडेट

Rajasthan Winter News: राजस्थान में भयंकर शीतलहर का अलर्ट जारी, इन 10 जिलों में तेजी से गिरेगा तापमान, जाने ताजा अपडेट

Rajasthan Winter News: राजस्थान में तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सवाई माधोपुर शेखावाटी जयपुर सहित कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब तापमान में और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले नए सप्ताह में राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा।

दिन में तेज धूप और रात में लग रही है ठंड

पिछले 24 घंटे में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। दिन में तेज धूप और रात के समय काफी ठंड लग रही है वहीं सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वही दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है लेकिन रात में ठंड लग रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 48 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कई जगह घना कोहरा छाया रहेगा। इस साल राजस्थान में हर साल के मुकाबले काफी ज्यादा ठंड पड़ने वाला है।

नवंबर के अंत से दिखेगा ठंड का प्रकोप

नवंबर के अंत से राजस्थान में ठंड का प्रकोप दिखेगा। अक्टूबर के मध्य से राज्य में दिन और रात के तापमान में बेहद कम अंतर हो जाएगा वही दीपावली के बाद धीरे-धीरे ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी

इस साल पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो राजस्थान में हिमालय क्षेत्र में होने वाले बर्फबारी का सीधा असर देखने को मिलेगा। इस बार राजस्थान में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। राज्य में काफी ज्यादा ठंड पड़ेगी।फतेहपुर, नागौर के साथ दौसा, लूणकरणसर, अलवर, सिरोही, चूरू, करौली, अजमेर और पिलानी मे तेजी से तापमान में गिरावट होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur