Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / दिसंबर की शुरुआत में राजस्थान के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तेजी से गिरेगा तापमान, देखें IMD का ताजा अपडेट

दिसंबर की शुरुआत में राजस्थान के इन जिलों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तेजी से गिरेगा तापमान, देखें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather News: राजस्थान में आज से बिगड़ेगा मौसम,इन जिलों में बढ़ेगी ठंड, बारिश के भी बने आसार

Rajasthan winter update: दिसंबर की शुरुआत में राजस्थान में तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार राजस्थान के नागौर जयपुर सवाई माधोपुर और अजमेर सहित कई जिलों में दिसंबर के महीने में ठीठूरन बढ़ने वाली है । नागौर में आज शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों की माने तो उत्तरी पश्चिमी हवाएं तेजी से सक्रिय होने वाली है जिसकी वजह से नागौर डीडवाना और कुचामन क्षेत्र में बर्फीली हवाओं का असर तेज हो जाएगा। मौसम विभाग में 2 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।तीन से चार दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

दिसंबर के महीने से मैदानी इलाकों में ठंड काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। जयपुर में काफी ज्यादा ठंड देखने को मिलेगी वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट होगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी का दिखेगा असर

पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर राजस्थान के मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और राज्य में तापमान काफी ज्यादा गिर जाएगा। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच जाएगा। माउंट आबू में तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur