Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather: राजस्थान में गिरा तापमान, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, इन जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाएगा तापमान

Rajasthan Weather: राजस्थान में गिरा तापमान, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, इन जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाएगा तापमान

Rajasthan Weather: राजस्थान में तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है।राज्य में कंपकपी बढ़ गई है।पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं की वजह से राजस्थान के कई जिलों में तापमान लुढ़क गया है और ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। शुक्रवार को राजस्थान के 6 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया था।

राजस्थान में सबसे ठंडा जिला नागौर रहा जहां का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले समय में तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलने वाला है।

राज्य का तापमान शुष्क बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो तापमान में अभी और भी ज्यादा गिरावट देखने को मिलने वाली है। तापमान में गिरावट होने के साथ-साथ राज्य के लोगों की परेशानियां भी बढ़ेगी। 20 नवंबर तक राजस्थान का तापमान शुष्क बना रहेगा।

दिसंबर में तेजी से गिरेगा तापमान

इस साल दिसंबर में राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। तापमान गिरने से लोगों की परेशानियां बढ़ेगी। इस साल मार्च के महीने तक राज्य में भयंकर ठंड देखने को मिलेंगी।

राजस्थान के प्रमुख जिलों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज कई जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इस दौरान अजमेर में 28.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 28.5 डिग्री, अलवर में 28.0 डिग्री, जयपुर में 29.3 डिग्री, सीकर में 27.0 डिग्री, कोटा में 28.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.3 डिग्री और चूरू में 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान नागौर में 6.5 डिग्री, सीकर में 7.2 डिग्री, दौसा में 7.7 डिग्री, अजमेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 8.7 डिग्री, सिरोही में 10.2 डिग्री, जोधपुर में 11.7 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur