Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / घने कोहरे की वजह से राजस्थान में थमी गाड़ियों की रफ्तार, इन जिलों में तेजी से गिरेगा तापमान

घने कोहरे की वजह से राजस्थान में थमी गाड़ियों की रफ्तार, इन जिलों में तेजी से गिरेगा तापमान

Rajasthan winter update: शेखावाटी में दिन पर दिन ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों शेखावाटी सहित पूरे राजस्थान में अगले दो दिनों बाद मौसम बदलने वाला है। पूरे राज्य में धुंध देखने को मिलेगा और कोहरे की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार धौलपुर भरतपुर और अलवर में अगले 24 घंटे में घने कोहरे का एलर्जी किया गया है। शेखावाटी के अन्य इलाकों में भी घना कोहरा देखने को मिलेगा।

ग्रामीण इलाकों में छाया घना कोहरा

शेखावाटी अंचल के झुंझुनू जिले में रविवार सुबह सीजन का पहला घना कोहरा देखने को मिला जिससे पूरा शहर और ग्रामीण इलाकों में सर्दी का असर साफ देखने को मिल रहा था। घने कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है वही कोहरे के वजह से यातायात की रफ्तार थम गई है।

कई स्थानों पर विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर

विजिबिलिटी काफी कम हो गई है जिसकी वजह से सड़क पर गाड़ी चलाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने की वजह से लोग अपने घरों में डूब के रहते हैं और घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राज्य के कई जिलों में भयंकर ठंड की वजह से तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur