Rajasthan news: राजस्थान में जल्द मेट्रो के तर्ज पर रीजनल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से सफर काफी आसान हो जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक सहित अजमेर जयपुर जोधपुर और बीकानेर के मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारियों से बातचीत किया।
अगले दो सालों में बढ़ेगी रेल सुविधाए
इस प्रेस वार्ता के बाद अजमेर रेल मंडल के प्रबंधक राजू भूतड़ा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि अगले दो से तीन सालों में देश में 200 नई वंदे भारत एक्सप्रेस, 100 नई अमृत भारत, 50 नमो भारत रैपिड रेल और 17500 नॉन एसी कोच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
लगातार दूसरी बार रेल मंत्रालय को सकल बजट यह सहायता के रूप में वृत्तीय वर्ष 202526 के लिए 252000 करोड रुपए की बड़ी राशि मिली है।
राजस्थान में मेट्रो के तर्ज पर चलेगी रैपिड रीजनल ट्रेन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राजस्थान में रीजनल रैपिड ट्रेन चलाई जाएगी। ऐसी 50 ट्रेन चलाने का प्रस्ताव जारी किया गया है। प्रथम चरण में जयपुर अजमेर, पुणे नासिक और अहमदाबाद बड़ौदा के बीच रैपिड ट्रेन चलेगी। अजमेर और जयपुर के बीच रैपिड ट्रेन चलने से दोनों शहरों की बीच की दूरी कम हो जाएगी और यात्रियों को भी काफी सफर आसान होगा। सिर्फ दो शेरों को ही नहीं बल्कि इसके बीच में आने वाले गांव और कस्बे को भी लाभ मिलेगा।
