Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / सड़क बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

,

सड़क बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

गड्ढो में तबदील हो चुकी है सड़क

भादरा, [सत्यनारायण भाकर ] ग्राम सवाई छानी के ग्रामीणों मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार छानी बड़ी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे छानी बड़ी से लेकर सवाई छानी तक कि 3 किलोमीटर की सड़क बनाने व सड़क को अतिक्रमण मुक्त की मांग की गई। सवाई छानी के विकास आर्य ने बताया कि छानी बडी व सवाई छानी को जोड़ने वाली यह एकमात्र सड़क है और इसका निर्माण 1998 में हुआ था अब यह पूर्ण तरीके से गड्ढो में तबदील हो चुकी है ओर इसकी चौड़ाई लगभग 66 फिट थी जो कि सरकार और जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान ना देने पर अब मात्र 10 फिट की रह चुकी है हमने इसके लिए 2017 में धरना भी दिया था। किन्तु अभी तक कुछ नही हुआ है। ज्ञापन देने वालो में सुरेंद्र महला,विकास आर्य इत्यादि ग्रामीण मौजूद थे। विदित रहे कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर छानी बड़ी के गुलशन सोनी द्वारा भादरा की सडके नाम अभियान चलाया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur