Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / साध्वी प्रेम बाईसा के मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस के सामने आई बड़ी परेशानी

साध्वी प्रेम बाईसा के मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस के सामने आई बड़ी परेशानी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : साध्वी प्रेम बाईसा के मौत के मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस के सामने आई बड़ी परेशानी

 Sadhvi Prem Baisa case update : साध्वी प्रेम बाईसा के रहस्यमई मौत को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। पाल की आरती नगर स्थित आश्रम में प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सुरक्षित किया गया विसरा सोमवार को विधि विज्ञान परीक्षा का जांच के लिए भेजा गया है।

 पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दिया कि बिसरा रिपोर्ट इसी सप्ताह मिल सकती है। इसी के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। अगर जांच रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होती है तो पुलिस इसे हत्या मानते हुए गहन आपराधिक जांच करेगी।

 मिटा दिए गए हैं सबूत

 पुलिस अधिकारियों की माने तो घटनास्थल से संभावित सबूत मिटा दिए गए हैं इसकी वजह से जांच एजेंसियों को जांच करने में परेशानी आ रही है।

 कंपाउंडर ने लगाए थे इंजेक्शन

 28 जनवरी को साध्वी प्रेम बाईसा को जुकाम और गला खराब होने का शिकायत हुआ। इसके बाद उनके कंपाउंडर ने उन्हें दो इंजेक्शन लगा दिए और उनके लिए दाल बनाई जिसे सामान्य तौर पर कर्मचारी सुरेश कमरे में ले जाता था लेकिन उसे दिन उनके पिता कमरे में भोजन लेकर गए। कुछ देर बाद साध्वी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। अब पुलिस जांच कर रही है कि इंजेक्शन में जहर था या भोजन में। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur