Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / School timing change: कल से बदल जाएगा स्कूलों का समय, आदेश जारी, यहां देखें नया समय सारणी

School timing change: कल से बदल जाएगा स्कूलों का समय, आदेश जारी, यहां देखें नया समय सारणी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : School timing change: कल से बदल जाएगा स्कूलों का समय, आदेश जारी, यहां देखें नया समय सारणी

School timing change: जोधपुर जिले में शीतलहर की सामान्य स्थिति और मौसम विभाग के द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के वजह से कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने स्कूल और आंगनबाड़ियों के संचालन के समय को बदल दिया है। पूर्व में जारी सभी आदेश को वापस ले लिया गया है।

 

 आंगनबाड़ी केंद्र भी खुलेंगे

 

कलेक्टर ने निर्देश जारी किया है कि जिले में संचालित सभी राजकीय और गैर राजकीय विद्यालय पूर्व में निर्धारित समय अनुसार खुलेंगे और सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नियमित रूप से संपादित होंगे। अब आंगनबाड़ी केंद्र भी समय पर खुलेंगे ताकि बच्चों की पढ़ाई में खलल ना पड़े।

 

इसके पहले ज्यादा ठंड की वजह से जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐतिहात बरता था। कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने आदेश जारी कर के सभी स्कूलों को 10:00 बजे से खोलने का आदेश जारी किया था लेकिन एक बार फिर से आदेश वापस ले लिया गया है। अब स्कूल समय पर ही खुलेंगे। फिलहाल जोधपुर जिले में यह नियम लागू किया जाएगा।