Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / March School Holidays 2026: मार्च में इन तारीखों पर बंद रहेंगे स्कूल, देखें राजस्थान में छुटियों की पूरी लिस्ट

, ,

March School Holidays 2026: मार्च में इन तारीखों पर बंद रहेंगे स्कूल, देखें राजस्थान में छुटियों की पूरी लिस्ट

March School Holidays 2026: मार्च में इन तारीखों पर बंद रहेंगे स्कूल, देखें राजस्थान में छुटियों की पूरी लिस्ट

Rajasthan March School Holidays : साल का तीसरा महीना यानी की मार्च की शुरुआत होने वाली है । आमतौर पर मार्च का महीना स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई के हिसाब से एक अहम महीना है, जिसमें रेगुलर क्लास, इंटरनल असेसमेंट, बोर्ड एग्जाम का महीना रहने वाला है। आमतौर पर मार्च एकेडमिक शेड्यूल के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण महीना है। बता दे की

इस महीने कई बड़े त्यौहार

अधिकतर शिक्षण संस्थान मार्च महीने में परीक्षा को लेकर तैयारी कराते है और प्री-बोर्ड एग्जाम कराने और प्रैक्टिकल असेसमेंट को पूरा करने की तैयारी करते हैं। मार्च महीने में कई छुट्टियां मिलने वाली है। क्योंकि इस महीने होली से लेकर ईदुलफितर (चांद से) तक कई बड़े त्यौहार आने वाले है है।

राजस्थान में होली पर लगातार 4 दिन की मिलेगी छुट्टियां

होली पर भी लगातार 4 दिन का अवकाश मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है। दरअसल 28 फरवरी को चौथा शनिवार होने के कारण कई बैंक, कॉलेज-स्कूलों और सरकारी दफ्तरों ( School Bank Holiday) में अवकाश रहेगा। जिसके बाद 1 मार्च को रविवार और 2-3 मार्च को होली की छुट्टी आएगी। ऐसे में लगातार 4 दिन का अवकाश मिल जाएगा।Public Holiday

राजस्थान में मार्च में मिलेगी इतनी छुट्टियां

मार्च में त्यौहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार है। ऐसे में 5 दिन रविवार होने के साथ मार्च महीने में कुल 11 छुट्टियां मिल सकती है।Public Holiday

यहां देखें मार्च महीने में छुट्टियों की लिस्ट

1 मार्च को रहेगा रविवार
2 मार्च को होलिका दहन
3 मार्च को धूलण्डी
8 मार्च को रविवार
15 मार्च को रविवार
20 मार्च को चेटीचण्ड और जुमातुलविदा
21 मार्च को ईदुलफितर (चांद से)
22 मार्च को रविवार
26 मार्च को रामनवमी
29 मार्च को रविवार
31 मार्च को महावीर जयंती