Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, राजस्थान के इन जिलों में खुलेंगे नए पुलिस थाने और चौकिया,CM ने किया ऐलान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत, राजस्थान के इन जिलों में खुलेंगे नए पुलिस थाने और चौकिया,CM ने किया ऐलान

New police station in Rajasthan: राजस्थान बजट में राज्य के कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई। भजनलाल शर्मा सरकार के द्वारा कई नई पुलिस चौकिया खोलने का फैसला लिया गया जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगा। राज्य सरकार के द्वारा मानव तस्करी पर रोक लगाने के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स भी स्थापित होगी।

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

राजस्थान में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा इसके लिए 100 पुलिस थानों में महिला बैरेक बनाया जाएगा। साइबर अपराधों को रोकने के लिए 2030 तक राजस्थान के सभी जिलों में साइबर पुलिस स्टेशन बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

राजस्थान के इन जिलों में खुलेंगे नए पुलिस थाने

राजपुरिया (प्रतापगढ़)
भनोखर (कठूमर) व मालपुर (गोविन्दगढ़) अलवर
कादेड़ा (चाकसू), बोबास (झोटवाड़ा), त्रिवेणी नगर (सांगानेर)- जयपुर
ल्हास (मनोहरथाना) – झालावाड़
सांजू (डेगाना) – नागौर
बरार (भीम)- राजसमंद
गैंता (पीपल्दा), कैथून खेड़ा-रसूलपुर तिराहे पर (लाडपुरा)-कोटा
पालरा औद्योगिक क्षेत्र (पुष्कर), माकड़वाली-अजमेर
आडसर (श्रीडूंगरगढ़)-बीकानेर
मांगता (गुढ़ामलानी), रामदेरिया-बाड़मेर


Rajasthan Budget 2026: पुलिस चौकियां जो बनेंगी पुलिस थाना
तरनाऊ (जायल) नागौर
गिलूण्ड-राजसमंद
मामेर (झाड़ोल), आयड़-उदयपुर
तिंवरी (औंसिया) – जोधपुर
बालाजी पुलिस चौकी (उदयपुरवाटी) – झुंझुनूं

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur