Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कोहरे का कोहराम, कई शहर हुए धुंध में गायब, सीकर में बादलों ने डाला डेरा, दो जिलों में बच्चों की छुट्टियां बढ़ी

,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कोहरे का कोहराम, कई शहर हुए धुंध में गायब, सीकर में बादलों ने डाला डेरा, दो जिलों में बच्चों की छुट्टियां बढ़ी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कोहरे का कोहराम, कई शहर हुए धुंध में गायब, सीकर में बादलों ने डाला डेरा, दो जिलों में बच्चों की छुट्टियां बढ़ी

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आज सुबह से कड़ाके की ठंढ देखने को मिल रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस से राजस्थान में अब दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आलम ये है की अलसुबह से कई शहर धुंध की चपेट में है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने शुक्रवार को 20 जिलों में घना कोहरा रहने का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

सीकर में बादल दो जिलों में छुट्टियां बढ़ी

जानकारी के लिए बता दे की कड़ाके की ठंढ को देखते हुए बीकानेर और श्रीगंगानगर में 10 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। यह आदेश जिला कलेक्टर ने जारी किये है। वहीँ सीकर और जयपुर सहित कई जिलों में आज भी बादल छाए हुए हैं।

6 डिग्री तक गिरेगा तापमान

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की 4 जनवरी से राज्य में कोल्ड-वेव चलने और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है। वहीं, गुरुवार को प्रदेश के कुछ शहरों में तो दिन और रात में सर्दी एक समान रही।

कई जिलों में गिरा न्यूनतम तापमान

बता दे की श्रीगंगानगर में सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। जयपुर, अलवर, बीकानेर, चूरू में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। गुरुवार देर शाम ठंढी हवाओं ने आमजन की कंपकंपी छुड़ा दी।

नए साल की शुरुआत से ही सर्दी के साथ कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार सुबह भी जयपुर, भरतपुर, सीकर, दौसा सहित कई जिलों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर के करीब रही।

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार

आने वाले दिनों में राजस्थान को ठंढ से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विज्ञान ( IMD Update ) केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- प्रदेश में 4 जनवरी से सर्दी तेज होगी और रात का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।