Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / बड़ी खुशखबरी: शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी, हरियाणा सरकार ने एलाइनमेंट को दी मंजूरी

बड़ी खुशखबरी: शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी, हरियाणा सरकार ने एलाइनमेंट को दी मंजूरी

Rajasthan news : राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राजस्थान के शेखावाटी अंचल तक यमुना का पानी लाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नोएडा में गुरुवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई जिसमें हरियाणा सरकार के द्वारा हथिनी कुंड से हासियावास तक प्रस्तावित एलाइनमेंट को मंजूरी दे दी गई।

राजस्थान सरकार ने भी एलाइनमेंट तैयार कर लिया है और टोटल 300 किलोमीटर लंबाई में पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया है। इसमें 290 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में और 10 किलोमीटर हिस्सा राजस्थान में रहने वाला है। अब दोनों राज्यों की संयुक्त राष्ट्र फोर्स प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को अंतिम मंजूरी भी जल्द देगी।

केंद्रीय जल आयोग को भेजा गया डीपीआर

DPR केंद्रीय जल आयोग को भेजी जाएगी और यह बात भी सामने आई है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन बांध का निर्माण होगा जिससे राजस्थान को भी पानी मिलेगा।

इस बैठक में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी शामिल हुए थे। एलाइनमेंट फाइनल होने के बाद उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

इन जिलों को मिलेगा पानी

पहले चरण में राजस्थान के चूरू सीकर झुंझुनू और अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए जल उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में चूरू में 35000 हैकटेयर और झुंझुनू जिले में 70000 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur