Sadhvi Prem Baisa Death Case update : राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा के मौत के मामले की जांच एसआईटी के टीम के द्वारा शुरू कर दिया गया है और टीम ने जाँच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान एसआईटी प्रमुख एसीपी छवी शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है।
जाँच में हुआ बड़ा खुलासा
एसीपी ने बताया कि मुख्य संदेही कंपाउंड देवी सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उन्होंने साध्वी बाईसा को एक नहीं बल्कि कई इंजेक्शन दिया है। अब पुलिस के द्वारा इन सभी इंजेक्शनों की प्रकृति और साल्ट की जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है सबकी निगाह
एसीपी छवी शर्मा ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आ सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारण से पर्दा उठेगा। फिलहाल आश्रम की सेवादारों से लेकर साध्वी के परिजनों तक हर किसी को संदेह के घेरे में पुलिस ने लिया है। पुलिस के द्वारा यह पता भी लगाया जा रहा है कि साध्वी ने हाल के दिनों में किन-किन जगहों की यात्रा की और किन लोगों से संपर्क किया।
