Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Success Story: शेखावाटी क्षेत्र के एक ही परिवार के पांच भाई बहन डॉक्टर बन रच दिए इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Success Story: शेखावाटी क्षेत्र के एक ही परिवार के पांच भाई बहन डॉक्टर बन रच दिए इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Success Story: शेखावाटी क्षेत्र के एक ही परिवार के पांच भाई बहन डॉक्टर बन रच दिए इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Success Story: राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के झुंझुनू के एक परिवार के 5 बच्चों ने इतिहास रच दिया है। झुंझुनू के खेतड़ी क्षेत्र के प्रताप पुरा गांव के ढाणी नया कुआ के एक ही परिवार के पांच भाई बहनों ने डॉक्टर बन के इतिहास रचा है।

 विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आज गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां इस अवसर पर गुर्जर आरक्षण आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की पुत्री और पूर्व प्रधान आयकर महानिदेशक सुनीता बैसला ने परिवार के सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया।

 पांच भाई बहनों को दिया गया सम्मान 

इस दौरान सुनीता बैसला ने भूराराम चंदेला के निवास पर जाकर डॉक्टर नीरू गुर्जर, डॉ निशा गुर्जर, डॉ मोनिका गुर्जर, डॉ अनुज और डॉक्टर अजय को दुपट्टा ओढ़ाकर और एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और इस दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

 इस दौरान पांचो भाई बहनों को सम्मानित किया गया और समाज के लिए एक प्रेरणा बताया गया। इन पांचो भाई बहनों ने कठिन संघर्ष करके सफलता प्राप्त किया है। इस कार्यक्रम में कई बड़े लोग शामिल हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur