Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / राजस्थान का मौसम: राजस्थान में सुबह सुबह बारिश से गिरा तापमान, बर्फीली हवाओं के साथ शीतलहर का अलर्ट, 25 जिलों में आज स्कूलों की छुट्‌टी

,

राजस्थान का मौसम: राजस्थान में सुबह सुबह बारिश से गिरा तापमान, बर्फीली हवाओं के साथ शीतलहर का अलर्ट, 25 जिलों में आज स्कूलों की छुट्‌टी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : राजस्थान का मौसम: राजस्थान में सुबह सुबह बारिश से गिरा तापमान, बर्फीली हवाओं के साथ शीतलहर का अलर्ट, 25 जिलों में आज स्कूलों की छुट्‌टी

Rajasthan Weather Alert : राजस्थान में अचानक मौसम में बड़ा बदलाव दिखा है। प्रदेश में कोहरा कम होने से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। वहीँ कड़ाके की ठंढ को देखते हुए 25 जिलों में स्कूलों में छुट्‌टी घोषित की गई है। अलवर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बारिश (मावठ) हुई। जिसके बाद किसानों के चेहरे खिल उठे।

राजस्थान के 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी

राजस्थान में अब मौसम का डबल अटैक देखने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को 18 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट ( Fog Alert )जारी किया है। 4 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट (Coldwave Alert ) भी है। वहीं, 10 और 11 जनवरी को भी सर्दी का असर रहेगा।

तापमान में बड़ी गिरावट

प्रदेश में अब तापमान गिरने से ठंढ की और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बता दे की गुरुवार को राज्य के कई शहरों में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हुई, जिससे यहां सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा ठंडा शहर सीकर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रेगिस्तानी इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई। गुरुवार को जैसलमेर में तापमान पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 12.3, झुंझुनूं में 15.9, चूरू में 15.3, वनस्थली (टोंक) में 16.6, दौसा में 16.2, बीकानेर में 17.5, जैसलमेर में 17.8, अलवर में 17, जयपुर व सीकर में 19-19 और सबसे अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस जालोर में दर्ज हुआ।

झुंझुनूं, कोटा, सीकर, अलवर में सीजन का कम तापमान

बता दे की राज्य में कोल्ड वेव ( Cold Wave ) के असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। कई शहरों में 5 डिग्री या उससे नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। गुरुवार को बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, अलवर में सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur