Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शिमला की तरह बर्फ जमी, पहली बार तापमान माइनस 3 डिग्री:आज 14 जिलों में कोहरे-शीतलहर की चेतावनी, देखें मकर संक्रांति तक का मौसम पूर्वानुमान

,

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शिमला की तरह बर्फ जमी, पहली बार तापमान माइनस 3 डिग्री:आज 14 जिलों में कोहरे-शीतलहर की चेतावनी, देखें मकर संक्रांति तक का मौसम पूर्वानुमान

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शिमला की तरह बर्फ जमी, पहली बार तापमान माइनस 3 डिग्री:आज 14 जिलों में कोहरे-शीतलहर की चेतावनी, देखें मकर संक्रांति तक का मौसम पूर्वानुमान

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में कड़ाके की ठंढ का कहर जारी है। बता दे की प्रदेश में अब शिमला की तरह बर्फ जमने लग गई है। बता दे की प्रदेश में सीजन में पहली बार तापमान माइनस 3.4 डिग्री सीकर के फतेहपुर में रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के कारण यहां जगह-जगह बर्फ जम गई। जिसके चलते अब कई जिलों में शीतलहर से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो गए है। वहीँ कई जिलों में अब बच्चों की छुट्टियां खत्म होजा रही है। अभिभावकों के लिए चिंता बढ़ती जा रही है।

राजस्थान में 14 जनवरी तक भारी शीतलहर का अलर्ट

बता दे की प्रदेश में पहाड़ों की बर्फीली हवा ने राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी कर दी है। मौसम विभाग ने रविवार (11 जनवरी) को भी 14 जिलों में कोहरे और शीतलहर ( Cold Wvae )का ऑरेंज अलर्ट ( Orange Alert ) जारी किया है। शीतलहर आने वाले दिनों में भी ठिठुराएगी।

शनिवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा सर्द दिन और रात श्रीगंगानगर में रहे। यहां अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन में ये पहली बार है, जब किसी शहर का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

सीकर समेत पुरे शेखावाटी में कड़ाके की ठंढ

बता दे की एक बार फिर से सीकर सबसे ठंढा रहा है। सीकर के फतेहपुर में रविवार रात को गाड़ियों पर भी बर्फ की हल्की परत जम गई। इस पूरे इलाके में बीते कई दिनों से कड़ाके की सर्दी है। सुबह सुबह काफी मात्रा में कोहरा देखा जा रहा है। जिससे विजब्लीटी काफी कम देखि जा रही है।

शेखावाटी के इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। रविवार को सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री से ज्यादा गिर गया। इस एरिया में जगह-जगह बर्फ भी जम गई। कड़ाके की सर्दी के साथ सीकर, झुंझुनूं, नागौर सहित कई जिलों में रविवार सुबह भी घना कोहरा रहा।

तापमान में दिखेगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञों ( IMD Update )ने राजस्थान में मकर संक्रांति तक कोल्ड-डे (COld Day )की स्थिति रहने का अनुमान जताया है और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट होने की संभावना जताई है। पूरे दिन सर्द हवा चली, जिसके कारण कल पूरे दिन में गलनभरी सर्दी रही। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो जिले का इस सीजन का सबसे कम तापमान था।

पिछले 24 घंटे का मौसम

बीते 24 घंटों की बात करें तो राजस्थान में कोहरे के अलावा सर्द हवाओं की चपेट में 15 से ज्यादा जिले रहे। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में सुबह से हल्की सर्द हवा से गलन रही।

पिलानी, सीकर, उदयपुर, जैसलमेर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, सिरोही, फतेहपुर, झुंझुनूं में कल दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।