Rajasthan road news: राजस्थान में लगातार नई सड़को का निर्माण हो रहा है। राज्य की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार नई सड़क, फ्लाईओवर,ओवर ब्रिज आदि का निर्माण कर रही है। अब राजधानी जयपुर में 240 करोड़ की लागत से एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क का निर्माण होने से समय और इधन दोनों की बचत होगी।
जयपुर में फोरलेन एलिवेटेड सड़क का होगा निर्माण
राजधानी जयपुर के सांगानेर में जल्द ही नई एलिवेटेड सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। 1 साल से प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट का काम अवज्ञा शुरू होने वाला है और इसकी टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द इसका वर्क आर्डर जारी किया जाएगा।
होली के बाद शुरू होगा काम
होली के बाद इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क के रास्ते में जो भी मकान और दुकान आ रहे हैं उसके लिए डेमार्केशन का नोटिस जारी कर दिया गया है। इस सड़क की चौड़ाई काफी ज्यादा होगी। इसका काम 30 महीने में पूरा किया जाएगा।
कितनी होगी चौड़ाई
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत सड़क की चौड़ाई को 100 फीट तक रखा जाएगा। इस रोड में काफी अधिक गाड़ियां गुजरती है जिसकी वजह से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है लेकिन इस सड़क के बनने के बाद ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सफर आसान हो जाएगा। बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के कारण आसपास के इलाकों का विकास भी होगा।
