Archive notice This article was published on 27 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Dancer Sunil Rao Suicide:  राजस्थान के अजमेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। अजमेर शहर के एक नाले में राजस्थान के एक डांसर का लाश मिला है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मरने से पहले डांसर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था कि मेरे साथ बहुत बुरा हुआ है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

 नाले में मिला डांसर कल शव 

यह मामला क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र का है। यह सोमवार दोपहर नाले में एक डांसर का लाश मिला है। शव को पुलिस ने सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

 महिलाओं के कपड़े में प्रस्तुति देता था यह डांसर 

 मृतक की पहचान सुनील राव पुत्र दुर्गा लाल निवासी बलदेव नगर भक्ति धाम के रूप में हुई है। सुनील राव एक डांसर था जो महिलाओं के कपड़ों में डांस करता था और कई कार्यक्रमों में जाकर डांस की प्रस्तुति देता था।

सुनील राव का सोशल मीडिया फॉलोइंग भी काफी अच्छा है। इंस्टाग्राम पर अकाउंट 1000 से अधिक फॉलोअर्स है वही फेसबुक पर भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

मरने से पहले इंस्टाग्राम पर किए थे कई पोस्ट
डांसर सुनील राव ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट अपलोड किए थे। जिसमें उसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके साथ बहुत बुरा हुआ है। उसकी जिंदगीभर की कमाई चोरी हो गई। लेकिन, पुलिस सपोर्ट नहीं कर रही है।