Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / केंद्र सरकार ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, करणीमाता मंदिर समेत राज्य इन 4 धार्मिक स्थलों के विकास पर खर्च होंगे 180 करोड़ रुपए

केंद्र सरकार ने राजस्थान को दी बड़ी सौगात, करणीमाता मंदिर समेत राज्य इन 4 धार्मिक स्थलों के विकास पर खर्च होंगे 180 करोड़ रुपए

Rajasthan News: राजस्थान के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 180 करोड रुपए के बजट को मंजूरी दी गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दी। गजेंद्र सिंह शेखावत ने डॉक्टर मन्नालाल रावत के ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बताया कि राजस्थान के चार प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास होने वाला है।

केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दिया की स्थाई पर्यटन स्थल विकसित करने को स्वदेश दर्शन योजना का नाम दिया गया है।इसमें 2208.27 करोड़ की 53 परियोजना और सीबीडीडी के तहत 648.11 करोड़ की 36 परियोजना मंजूर की है।

इन पर्यटन स्थलों का होगा विकास

बूंदी में केशोरायपाटन के आध्यात्मिक अनुभव के लिए 21 करोड़ 65 लाख की मंजूरी दी गई है। खाटू श्याम जी मंदिर के विकास के लिए भी केंद्र सरकार ने 87 करोड़ 87 लख रुपए मंजूर किया है। करणी माता मंदिर के विकास के लिए 22 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है।भीलवाड़ा में मालासेरी डूंगरी के विकास के लिए भी 48 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है।

राजस्थान में योजना

  1. बूंदी में केशोरायपाटन में आध्यात्मिक अनुभव के लिए 21 करोड 65 लाख
  2. खाटूश्यामजी मंदिर विकास के लिए 87 करोड़ 87 लाख
  3. बीकानेर में करणीमाता मंदिर विकास कार्य के लिए 22 करोड़ 58 लाख
  4. भीलवाड़ा में मालासेरी डूंगरी के विकास कार्य के लिए 48 करोड़ 43 लाख
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur