Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / खत्म होगा इंतजार: 5 घंटे में तय होगा दिल्ली से कोटा का सफर, इस दिन से खुलेगा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे

खत्म होगा इंतजार: 5 घंटे में तय होगा दिल्ली से कोटा का सफर, इस दिन से खुलेगा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : खत्म होगा इंतजार: 5 घंटे में तय होगा दिल्ली से कोटा का सफर, इस दिन से खुलेगा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे

Delhi Mumbai Expressway News: कोटा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अगले महीने से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोटा से दिल्ली के बीच गाड़ियों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। NHAI के द्वारा तय किया गया है कि जनवरी के अंत तक बाकी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा और फरवरी से इस राजमार्ग को कोटा से दिल्ली के लिए खोल दिया जाएगा।इससे बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

 बूंदी और सवाई माधोपुर के बीच चल रहे निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 31 जनवरी तक इस काम को भी पूरा कर लिया जाएगा। फरवरी की शुरुआत से ही इस राष्ट्रीय राजमार्ग को खोल दिया जाएगा जिससे कोटा से दिल्ली का सफर 5 घंटे में तय हो जाएगा।

 

 5 घंटे में तय होगा कोटा से दिल्ली का सफर

 इस राष्ट्रीय राजमार्ग के शुरू होने से लोगों के समय में बचत होगी इसके साथ ही यात्रा सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। पहले कोटा से दिल्ली आने में 9 घंटे का समय लगता था लेकिन इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद मात्र 5 घंटे में सफर पूरा हो जाएगा।

 

 विकास की खुलेगी नई राह 

 

 दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा कोटा संभाग के लिए विकास का एक नया रास्ता खोलेगा इसके साथ ही व्यापार शिक्षा चिकित्सा और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए अवसर मिलेंगे। लोगों को सफर के दौरान परेशानी नहीं होगी।