Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Rapid Rail Update : 1घंटे में तय होगी दिल्ली से अलवर की दूरी, इस दिन से चलेगी रैपिड रेल, सामने आई बड़ी जानकारी

Rapid Rail Update : 1घंटे में तय होगी दिल्ली से अलवर की दूरी, इस दिन से चलेगी रैपिड रेल, सामने आई बड़ी जानकारी

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : Rapid Rail Update : 1घंटे में तय होगी दिल्ली से अलवर की दूरी, इस दिन से चलेगी रैपिड रेल, सामने आई बड़ी जानकारी

Rapid Rail Update : राजस्थान और दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। अगले साल से दिल्ली से राजस्थान के बीच रैपिड रेल ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है। 1 घंटे में अब दिल्ली से अलवर की दूरी तय हो जाएगी।

जल्द ही दिल्ली से अलवर के बीच रैपिड रेल दौड़ेगी जिससे सफर करने के दौरान आने वाली परेशानियां खत्म होगी और कम समय में दिल्ली से राजस्थान का सफर पूरा हो जाएगा।

दिल्ली से अलवर का सफल होगा आसानी से तय

सामने आई जानकारी के अनुसार अशोक विहार स्टेशन से दुहाई तक का 27 किलोमीटर का सफर रैपिड रेल ने 160KM की गति से पूरा किया। मुख्य सचिव ने बताया कि 2027 से दिल्ली से अलवर के बीच भी रैपिड रेल का संचालन शुरू हो जाएगा।

37000 करोड रुपए होंगे खर्च

नमो भारत रैपिड रेल परियोजना के अंतर्गत बनने वाले कॉरिडोर में 37000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। आपको बता दे कि दिल्ली के सराय काले खा से मानेसर रेवाड़ी और अलवर को जोड़ने के लिए नमो भारत रैपिड रेल का परियोजना निर्माण केन्द्र, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली सरकारों की संयुक्त कंपनी नेशनल कैपिटल रिजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के द्वारा किया जा रहा है।

160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी रफ्तार

रैपिड रेल की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रैपिड रेल के शुरू होने के बाद दिल्ली से अलवर की दूरी 117 मिनट में तय कर ली जाएगी और इसके लिए 164 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 22 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा जिसमें से पांच स्टेशन भूमिगत होंगे।