Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / स्कूल जाने वाली बेटियों को सरकार दे रही है ₹2500, केवल इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत, फटाफट करें अप्लाई

स्कूल जाने वाली बेटियों को सरकार दे रही है ₹2500, केवल इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत, फटाफट करें अप्लाई

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : स्कूल जाने वाली बेटियों को सरकार दे रही है ₹2500, केवल इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत, फटाफट करें अप्लाई

Aapki beti Yojana: केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह की शानदार योजनाएं चलाई जा रही है ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके और सफल हो सके। ऐसे ही एक योजना है आपकी बेटी योजना जो राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों के शिक्षा को बढ़ावा देना है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान की बेटियों को ₹2500 सालाना दिया जाता है।

 

1 से 12 कक्षा के छात्राओं के लिए शुरू की गई है योजना

 

 इस योजना की शुरुआत क्लास एक से क्लास 12 तक की छात्राओं के लिए किया गया है। क्लास 1 से क्लास 8 तक पढ़ने वाली छात्राओं को ₹2100 साल के और 9 से 12वीं कक्षा में पढ़ रही बच्चियों को ₹2500 साल के मिलेंगे। डीबीटी के जरिए इस योजना की राशि डायरेक्ट छात्र या उसके पेरेंट्स के अकाउंट में भेजा जाएगा।

 

 इन शर्तो का करना होगा पालन

 

  •  इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की मूल निवासी को ही मिलेगा।
  •   आवेदन करने वाली छात्रा होनी चाहिए।
  •  केवल सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची को ही योजना का लाभ मिलेगा।
  •  बच्ची का क्लास एक से 12 तक पढ़ाई करना जरूरी है।
  • बच्चों के माता-पिता के पास बीपीएल कार्ड होना चाहिए।

 इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत 

इस योजना के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, परिवार के मुखिया या लड़की का जन आधार कार्ड  की जरूरत पड़ेगी। आप इसके लिए शाला दर्पण पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur