Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / मारवाड़ से पुष्कर का सफर होगा बेहद आसान, 1.50 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क, जमीन मालिक होंगे मालामाल

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

मारवाड़ से पुष्कर का सफर होगा बेहद आसान, 1.50 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क, जमीन मालिक होंगे मालामाल

मारवाड़ से पुष्कर का सफर होगा बेहद आसान, 1.50 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क, जमीन मालिक होंगे मालामाल

Rajasthan Road News: मारवाड़ से पुष्कर का सफर अब बेहद आसान होने वाला है। बाबर-रामगढ़-बिछियाबाला- करनोस- पीसांगन से आगे तीर्थ नगरी पुष्कर को जोड़ने के लिए एक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से नई सड़क बनाने की घोषणा की गई है।

नई सड़क का होगा निर्माण

बाबरा से आगे देवगढ़ पंचायत से रामगढ़ बिछियावाला तक कच्चा मार्ग है। बरसात के मौसम में इस कच्ची सड़क पर पानी भर जाता है जिसके वजह से सफर करने में काफी परेशानी आती है और कीचड़ के वजह से स्कूली बच्चों को भी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। कार्तिक मास में पुष्कर आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है जिसे देखते हुए नई सड़क बनाने की घोषणा की गई है।

इस नई सड़क का निर्माण होने के बाद रागिरो के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी पुष्कर और मारवाड़ का सफर करने में आसानी होने लगेगी।

गांव की जमीनों के रेट में होगी बढ़ोतरी

पुष्कर और मारवाड़ के जिन गांव से होकर यह सड़क गुजरेगी उनके जमीन के रेट में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बनने से सफर में यदि आसान हो जाएगा। अब देखना होगा कब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होता है।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur