Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / बेटियों के शादी के लिए राजस्थान सरकार दे रही है 51000रु की सहायता राशि, जाने कैसे उठाएं इस योजना का लाभ

बेटियों के शादी के लिए राजस्थान सरकार दे रही है 51000रु की सहायता राशि, जाने कैसे उठाएं इस योजना का लाभ

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : बेटियों के शादी के लिए राजस्थान सरकार दे रही है 51000रु की सहायता राशि, जाने कैसे उठाएं इस योजना का लाभ

Mukhymantri Kanyadan Yojana: माता-पिता को अपनी बेटियों की शादी का चिंता रहता है। राजस्थान सरकार के द्वारा बेटियों के लिए एक शानदार स्कीम की शुरुआत की गई है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत बेटियों के शादी पर  सहायता राशि दे रही है। 

 इन लोगों को मिलेगा लाभ 

 

इस योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चियों, BPL, अंत्योदय एवं आस्था कार्ड धारी परिवार की बच्चियों और विधवा महिलाओं की बच्चियों, उत्कृष्ट महिला खिलाड़ियों को विवाह पर 21 से 51000 की सहायता राशि दी जा रही है। 

 कैसे करें आवेदन 

जिला परीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा बताया गया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के बीपीएल परिवार के 18 साल से अधिक उम्र के बच्चियों को शादी पर 31000 रुपए के अनुदान राशि मिलेगी। दसवीं पास कन्या के विवाह पर 10000 और ग्रेजुएशन पास करने के विवाह पर ₹20000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

 

बेटियों के लिए सरकार की खास स्कीम

 

इस स्कीम की शुरुआत खासकर बेटियों के लिए किया गया है। गरीब परिवार की बेटियों को शादी में सहायता देने के लिए राजस्थान सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। यह योजना बेटियों के शादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि आर्थिक दिक्कत की वजह से किसी भी बेटी के शादी में रुकावट ना आए।

 

 आवेदन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

 

  •  बीपीएल कार्ड
  •  राशन कार्ड की कॉपी
  •  मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  •  एफीडेविट 

 

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए आपको राजस्थान की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको SOS रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा। इस योजना का लाभ केवल राजस्थान के लोग ले सकते हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur