Archive notice This article was published on 26 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

CM Yuva swarojgar Yojana 2026:  आज के समय में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि वह किसी की नौकरी करने से अच्छा खुद का बिजनेस शुरू करें और आत्मनिर्भर बने। पैसों की कमी के वजह से लोग बिजनेस स्टार्ट नहीं कर पाते हैं।आप अगर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और बैंक से लोन लेकर भारी ब्याज नहीं देना चाहते हैं तो आप सरकारी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य के युवाओं के लिए शानदार योजना की शुरुआत की गई है।

 

 राजस्थान सरकार की शानदार योजना 

 राजस्थान सरकार के द्वारा एक शानदार योजना की शुरुआत की गई है जिसके अंतर्गत खुद का बिजनेस शुरू करने वाले युवाओं को लोन दिया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस स्कीम की शुरुआत की गई है और इसके अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। तो आईए जानते हैं कैसे उठाएं इस योजना का लाभ।

 

 इस तरह करें आवेदन 

 

 उद्योग एवं वाणिज्यिक विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शेखर अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ईमित्र केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 12 जनवरी को इसका शुभारंभ हुआ था और 15 जनवरी को इससे संबंधित गाइडलाइन जारी की गई थी। योजना शुरू होने के कुछ दिन बाद ही इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके लिए आवेदन कर सके।

 

10 लख रुपए तक का मिलता है ब्याज फ्री लोन

 

इस योजना के अंतर्गत एक लाख युवाओं को लाभ दिया जाएगा। 10 लख रुपए तक का लोन ब्याज मुक्त देगी। सरकार इस राशि पर लगने वाला ब्याज का वहन खुद करेंगी।

 

 कौन ले सकता है इसका लाभ

 आपको बता दे इस योजना का लाभ केवल राजस्थान का स्थाई निवासी ले सकता है जिसका उम्र 18 से 45 साल के बीच हो। युवा को 12वीं पास होना जरूरी है।