Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो के विस्तार का रास्ता हुआ साफ, JDA ने इन 4 जगहों पर दी जमीन, अब तेजी से होगा काम

Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो के विस्तार का रास्ता हुआ साफ, JDA ने इन 4 जगहों पर दी जमीन, अब तेजी से होगा काम

Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो के विस्तार का रास्ता हुआ साफ, JDA ने इन 4 जगहों पर दी जमीन, अब तेजी से होगा काम

Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो फेज 2 के विस्तार को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। जेडीए में शुक्रवार को भूमि एवं संपत्ति निस्तारण समिति की बैठक में मेट्रो के लिए जमीन आवंटित की गई इससे मेट्रो के काम को और गति मिलेगी।

जयपुर मेट्रो का होगा विस्तार

जयपुर मेट्रो रेल कारपोरेशन के फेज वन सी कार्य के लिए 919 वर्ग मीटर अस्थाई आवंटन किया गया है। इस फेज के एलाइनमेंट में आने वाली वन विभाग की भूमि के बदले समान जेडीए ग्राम दौलतपुरा में 2.5 हेक्टेयर जमीन देने वाला है।

जमीन आवंटन के बाद अब मेट्रो विस्तार की प्रक्रिया तेजी से होगी। एक बार फिर से मेट्रो विस्तार की उम्मीद जग चुकी है।

यहां भी मेट्रो के लिए मिली है जमीन


-फेज-2 के लिए निवारू रोड पर महात्मा ज्योतिबा फुले योजना में 3882 वर्ग मीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई।

ग्राम शिवदासपुरा, तहसील चाकसू में 8000 वर्गमीटर नॉन-फेयर रेवेन्यू भूमि आवंटित की गई।

-झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीवर संबंधी कार्यों के अंतर्गत एसटीपी निर्माण के लिए ग्राम पचार, कालवाड़ में 20,000 वर्गमीटर भूमि आवंटित की।