Rajasthan Weather Update : राजस्थान में मौसम फिर बदल सकता है। बता दे की फिलहाल कड़ाके की धुप देखने को मिल रही है। लेकिन IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक राज्य में अगले सप्ताह एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है। इससे प्रदेश के जयादार जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं बीते दिन बादल छाने से तापमान में गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम सर्दी महसूस हुई। सीकर, चूरू, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई।
पिछले 24 घंटों में राजस्थान का मौसम
पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में मौसम विशेषज्ञों ने बताया- एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से ये बादल छाए, लेकिन सिस्टम कमजोर होने और ह्यूमिडिटी का लेवल कम होने से बारिश नहीं हुई। बादलों के बीच कुछ शहरों में हल्की ठंडी हवाएं चली, जिससे तापमान में गिरावट हुई।Rajasthan Weather Update
सीकर समेत कई जिलों में गिरा तापमान
बता दे दो दिन पहले हुई हल्की बूंदाबादी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शेखावाटी के एरिया सुबह-शाम हल्की सर्द हवा चली, जिससे पारा 4 डिग्री तक गिर गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.9, चूरू में 9.4, सीकर में 9.5, करौली, पाली में 9.6 और लूणकरणसर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, बाड़मेर, फलोदी, जालौर, प्रतापगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।
18 फरवरी से बारिश के आसार

IMD के नए अपडेट के मुताबिक राजस्य में अगले सप्ताह यानी 18 फरवरी बाद प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।Rajasthan Weather Update
इस दौरान एक वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से राज्य में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं सर्दी का पूर्वानुमान जारी करते हुए 15 फरवरी के बाद प्रदेश में सर्दी का असर और कम होने और अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होने की संभावना है।
