Rajasthan News: बुधवार को विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान दिया कुमारी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य के 28 लाख परिवारों को उनको अपना सपनों का घर दिया जाएगा।वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में आवास योजना के तहत इन परिवारों के लिए मकान निर्माण की मंजूरी दी गई है।
राजस्थान के 28 लाख परिवारों को मिलेगा अपना घर
वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि वर्ष 2019 से पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं और अब नए आवास प्रावधानों के साथ इस प्रक्रिया को गति भी दी जाएगी।
भजन लाल शर्मा सरकार के तीसरे बजट में स्वीकृत लाभार्थियों को निर्धारित किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करने का प्रावधान भी रखा गया है ताकि घर के निर्माण का कार्य समय से पूरा हो सके।
सड़कों का होगा मरम्मत
राजस्थान सरकार के द्वारा क्षतिग्रस्त और नॉन्पैकेबल सड़कों की मरम्मत के लिए 10400 करोड रुपए का आवंटन किया गया है। इस राज्य भर में हजारों किलोमीटर सड़कों को ठीक किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाएगा।
