Hindi News / Rajasthan News (राजस्थान समाचार) / चैलेंजर प्रतियोगिता खेलेगी दौसा जिले की ये 4 होनहार बेटियां, देश में रोशन करेगी राज्य का नाम

चैलेंजर प्रतियोगिता खेलेगी दौसा जिले की ये 4 होनहार बेटियां, देश में रोशन करेगी राज्य का नाम

Rajasthan News (राजस्थान समाचार) : चैलेंजर प्रतियोगिता खेलेगी दौसा जिले की ये 4 होनहार बेटियां, देश में रोशन करेगी राज्य का नाम

Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के तरफ से आयोजित अंडर 23 महिला चैलेंजर प्रतियोगिता के लिए दौसा जिले के चार होनहार बेटियों का चयन हुआ है। यह चारों बेटियां छोटे कस्बे से निकलकर राज्य का नाम रोशन कर रही है।

 

 छोटे कस्बे में रहकर की तैयारी

 

इनमें से कुछ बेटियों ने छोटा कस्बे में रहकर तैयारी की वहीं कुछ ने जयपुर में जाकर मेहनत की। जिला क्रिकेट संघ दौसा के सचिव ब्रिज किशोर उपाध्याय ने जानकारी दिया कि अंडर 23 महिला चैलेंजर प्रतियोगिता जयपुर के पीएस ग्राउंड पर होगी।

इन बेटियों का हुआ है चयन

तनिका शर्मा : तनिका शर्मा एक बल्लेबाज है।वह लालसोट की रहने वाली है और उनके पिता का नाम एडवोकेट श्याम सुंदर शर्मा है। उन्होंने जयपुर में रहकर तैयारी की है।

याना वर्मा: याना वर्मा एक ऑलराउंडर है जिनके पिता का नाम जितेंद्र वर्मा है। वह खवारावजी के रहने वाली है। उन्होंने भी जयपुर में रहकर तैयारी किया है।

खुशी जैन: खुशी जैन लेग स्पिनर और एक ऑलराउंडर है। उनके पिता गोपाल जैन फिजियो है और वह महुआ की रहने वाली है। पहले उन्होंने महुआ में रहकर तैयारी किया बाद में जयपुर चली गई।

सोनम सैनी: सोनम सैनी एक ऑलराउंडर है और उनके पिता का नाम कंवरपाल सैनी है जो कि यह कोच है। वह महुआ के पानी की रहने वाली है और उन्होंने महुआ में रहकर ही तैयारी किया है।

अच्छे प्रदर्शन के बाद यह बेटियां खेलेंगी नेशनल 

 सचिव उपाध्याय ने जानकारी दिया कि चैलेंजर प्रतियोगिता अच्छा खेलने के बाद इन बेटियों का चयन नेशनल के लिए होगा।